यहाँ पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्ममता से हत्या

ख़बर शेयर करे -

ब्यूरो सिटी न्यूज़ उत्तराखंड

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही ख़बर के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद निर्ममता से हत्या होने का मामला सामने आया है। बताते चले कि पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे सुबह जब गोल्फ खेलकर लौटे तो पत्नी को मृत हालत में पाया। हत्या से पहले लूट की गई थी। यह राजधानी लखनऊ से एक बड़ी वारदात सामने आई है।राजधानी लखनऊ में एक बड़ी वारदात हुई है। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई।लखनऊ के इंदिरानगर निवासी डीएन दुबे (71) सुबह गोल्फ खेल कर लौटे तो पाया कि घर खुला था। घर आलमारियां खुली थीं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा हुआ था। दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। घटना से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -
See also  भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 122 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल