बाइक पर सवार होकर धड़धड़ाते हुए जा रहा था बुजुर्ग जोड़ा, जिसे पुलिस ने रोका फिर जो हुआ उसे जान कर आप रह जाएंगे हैरान

ख़बर शेयर करे -

सहारनपुर यूपी – बाइक पर सवार एक बुजुर्ग जोड़ा धड़धड़ाते हुए तेज रफ्तार से जा रहा था। आज कल सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। लेकिन यह जोड़ा बिना किसी परवाह के अपनी ही मस्ती में चला जा रहा था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रोका उसके बाद जो हुआ उसे जान कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल पुलिस ने इस बुजुर्ग जोड़े को रोक कर पहले तो बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला को उसके पति से उसे गुलाब का फूल दिलाया। जिसके बाद बुजुर्ग को उपहार स्वरूप एक हेलमेट देकर उसे लगाकर बाइक चलाने का संदेश दिया। साथ ही पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रैफ़िक पुलिस ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इससे पहले यह तमाशा देखने वाले लोग समझ रहे थे कि आज इस जोड़े का पुलिस भरी रकम का चालान काटने की तैयारी कर रही है। जिसका कारण यह था बुजुर्ग जोड़े को रोक पुलिस ने कहा आपकी तलाश हम लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन वहां जो हुआ उसे देखकर सब हैरान हो गए। यातायात प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि इस तरह से लोगों को यातायात नियमों के जागरूक करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर चलानीं कारवाई से लोग परेशान होकर यातायात नियमों का ओर भी उल्लंघन करते हैं। उनकी सोच होती है कि चलाना भरने के बाद उनका कुछ नहीं होता है। लेकिन इस तरह के व्यवहार से लोगों को सबक मिलता है और वह यातायात नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय व्यवहार से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाईं जा सकता है।

 संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -