भोपाल 50 से अधिक किसानों को ट्रेन से उतारा प्रदेश में 150 किसानों की गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करे -

भोपाल – अपनी मांगों को लेकर देशभर के किसान एक बार फिर से दिल्ली की घेराबंदी करने की बड़ी तैयारी कर रहे हैं। पूरे देश से किसान ट्रेन बस टैक्टर व अन्य साधनों से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। पुलिस ने भी इनको रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसानों और किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में धारा 144 लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसलिए किसानों को वहां जाने से रोका जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में आगामी 16 फरवरी को किसानों का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके पहले 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आव्हान किया गया है।16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान भी किया गया है। इसके लिए प्रदर्शन का आव्हान करने वाले संगठनों से जुड़े किसान बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं

देश के अलग-अलग हिस्सों से किसानों ने दिल्ली की ओर रुख़ इख्तियार कर दिया है। किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत भोपाल से तथा भोपाल से होकर भी किसान दिल्ली जा रहें हैं। पुलिस ने इन किसानों पर नजरें बनाए हुईं हैं। प्रदेश भर ऐसे सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा की राज्य भर में करीब 150 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -