रील से चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा फिर एक बार चर्चाओं में,इस बार यह है वजह, पढ़ें पूरी खबर

ख़बर शेयर करे -

उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा फिर एक बार चर्चाओं में हैं।रील से चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा ने रील बनाने के चक्कर में पुलिस की नौकरी गवा बैठी थी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद उन्होंने फिर से पुलिस की नौकरी हासिल कर ली। लेकिन प्रियंका मिश्रा को फिर एक बार 48 घंटे में इस्तीफा देना पड़ा और उनकी वर्दी फिर छीन गई। इसके बाद वे ससुराल में रह रही थी।अब उनका नया मामला सामने आया है। जिसमें ससुराल वालों ने उन पर गंभीर आरोप लगाएं है। यूपी के आगरा रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई तो अब उनके लिए नयी मुसीबत खड़ी हो गई है। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाएं ऊं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड कर अपने दर्द को बयां किया है। नौकरी ज्वाइन करने के बाद दो दिन में ही चली गई थी। तथ्य छिपाकर उनकी मदद वाले क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद से विभाग में रील बनाने वालों से लेकर अन्य पुलिस कर्मियों में भर का माहौल है। मामला जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका का कहना है कि पति की बहुत सी युवतियों से दोस्ती है। ससुराल वालों से शिकायत की तो वो भी पति को समझाने की जगह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं। *ऐसे आई चर्चा में प्रियंका मिश्रा* मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा साल 2020 में पुलिस विभाग में बतौर महिला सिपाही बनी। उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद साल 2021 में आगरा भेजा गया। थाना एम एम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर उन्हें तैनात किया गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी।इस वीडियो को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर बहुत से लोगों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मामला तत्कालीन एस एस पी मुनिराज जी तथा जा पहुंचा वहीं यह मामला लखनऊ पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गया। जिसके बाद प्रियंका मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -