यहाँ अंगीठी जलाकर सोने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार की मौत…….

ख़बर शेयर करे -

देश की राजधानी दिल्ली से रविवार को दर्दनाक घटनाएं सामने आई। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, इसी एवज मे इंद्रपुरी में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। रात में ये सभी अंगीठी जलाकर सोए थे। इन घटनाओं मे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें। देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में रात में अंगीठी जला कर सोने की बात सामने आई है। दम घुटने से मौत की आशंका है। घटना की सूचना सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।

इंद्रपुरी में भी दो लोगों की मौत….

इंद्रपुरी इलाके में सी ब्लॉक में भी दो लोगों की मौत हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि मरने वालों में अभिषेक और सोम बहादुर शामिल हैं। दोनों कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे थे। दम घुटने से मौत की आशंका है। दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

द्वारका में हुई थी दो लोगों की मौत…..

द्वारका इलाके के पोचनपुर गांव में कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई गई आग एक परिवार के लिए काल बन गई। गुरुवार की रात दम घुटने से युवा दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में इनका दो माह का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 24 वर्षीय मानव और इसकी 21 वर्षीय पत्नी नेहा के रूप में हुई है। सुबह के समय पास में रहने वाला मानव का छोटा भाई 12 वर्षीय अजय घर पहुंचा तो भैया-भाभी का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से दो माह के मासूम आयुष के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों को ख़बर दी गई तो उन्होंने खिड़की का कांच तोड़ा। अंदर बिस्तर पर मानव व नेहा अचेत पड़े थे।


ख़बर शेयर करे -