मुकदस रमजान 2024 दरगाह आला हजरत से जारी हुआ रमजान कैलेंडर

ख़बर शेयर करे -

 उत्तर प्रदेश बरेली – मार्च के अगले सप्ताह में रमजान का आगाज शुरू हो रहा है, बीते रविवार को आला हजरत से मरकजी कैलेंडर और रमजान की जंत्री जारी की गई, दरगाह के मुख्य मौलाना सुब्हान रजा खान व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की ओर से जारी किए गए इस जंत्री में सहरी और इफ्तार का वक्त दिया गया है,इस साल पहली सहरी सुबह 5.04 बजे और पहला इफ्तार शाम 6.23 बजे होगा,इस तरह पहला रोजा 13 घंटे 19 मिनट का और आखिरी रोजा 14 घंटे 14 मिनट का होगा।

दरगाह के वशिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि मरकजी रेहाने मिल्लत कैलेंडर में साल भर होने वाले मुसलमानों के त्योहार और देशभर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख भी दर्शायी गई है, मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रोजा इफ्तार की दुआ के अलावा सदका -ए -फित्र ,एतेफाक, तरकीबें नमाज़,ईद फजाइल रमजान,नामज ए तरावीह और मकरुआत रोजा आदि का मसला भी कैलेंडर में दिया गया है,यह कैलेंडर देश विदेश में अकीदतमंदों और मुरीदों को सोशल मीडिया और डाक के जरिए से भेजा जा रहा है,

शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ की तारीखें मुकर्रर

रमजान में तरावीह की नमाज़ के लिए मुकम्मल कुरान मजीद पाक तारीखों को भी अलग-अलग मजिस्दो में मुकर्रर कर दिया गया है, साथ ही हाफिज ए कुरान भी मुकर्रर कर दिए हैं, इस्लामी महीने रमजान की शुरुआत इसी पखवाड़े में होनी है, रमजान में दरगाह हजरत बशीर मियां मस्जिद में 25 रमजान को मुकम्मल कुरान शरीफ होने के बाद 26-227 रमजान को शबीना होगा,

इसी तरह 12 रमजान को मस्जिद रहमानिया चौकी चौराहा,14 रमजान को मोती मस्जिद कोतवाली,15 रमजान को शाही मस्जिद थाना किला,20 रमजान को मस्जिद हबीबिया सैलानी चौराहा 21 रमजान को सैय्यद रसूल शाह बाबा मस्जिद आवास विकास कालोनी अक्षर बिहार पार्क,22 रमजान को मस्जिद हाथी खाना कैट रोड़ और मिर्जाई मस्जिद पुराना शहर,23 रमजान को मस्जिद इमली वाली शहर और 23 रमजान को मस्जिद सिटी एरिया पजाबपुरा नाला में मुकम्मल कुरान का दिन मुकर्रर किया गया है।

वहीं 26 रमजान को दरगाह शाहदाना वली मस्जिद मलूकपुर पुलिस चौकी के पास,बीबी गरीब नवाज मस्जिद खानकाह नियाजिया मस्जिद बीबी जी बिहारीपुर और मस्जिद आला हजरत करोलान में कुरान की तिल्वत पूरी होगी।

इसी तरह 27 रमजान को मस्जिद खुदा बख्श बानखाना 28 रमजान को नूरानी मस्जिद, में कुरान मुकम्मल होगा, बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने यह समय सकतिल किया है।


ख़बर शेयर करे -