देश के 75 वे गणतंत्र दिवस पर इस राज्य की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार,जानिए किस राज्य की झांकी को मिला द्वितीय और तृतीय पुरस्कार

ख़बर शेयर करे -

नई दिल्ली – देश के 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के दौरान ओडिशा में महिला सशक्तिकरण के साथ ही राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथाकरघा के क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाली राज्य की रंग बिरंगी झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है ‌रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 30 जनवरी को बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और झांकी को पुरस्कार दिया। अधिकारियों ने बीते बुधवार को यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।धोरडो पर्यटन गांव को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी ने पापुलर चाइस कैटगरी में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों कैटगरी में बेस्ट झांकी के पुरुस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई। दिल्ली छावनी में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि परम्परागत परेड के दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की ओर से प्रदर्शित की गई झांकियों में भारत लोकतंत्र की जननी विषयक संस्कृति मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। जबकि जीवत गांवों को दर्शाने वाली गृह मंत्रालय की झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 16 और केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों से 9 झाकिया कर्तव्य पथ पर निकली।इस समारोह के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो बतौर मुख्य अतिथि थे।जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी झांकियां प्रस्तुत की उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर,एम पी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात,मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना राज्य शामिल थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झांकी पैनल कैटगरी में पहले स्थान पर रही जबकि गुजरात की झांकी ने लोगों की पापुलर चाइस कैटगरी में बेस्ट झांकी का स्थान हासिल किया।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -