कलेक्टर -एस पी से तहसीलदार -टी आई तक की ट्रांसफर लिस्ट तैयार मध्य प्रदेश में 29 जनवरी होगी अधिसूचना जारी

ख़बर शेयर करे -

मध्य प्रदेश – प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश गृह विभाग मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल ने कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर एस डी एम तहसीलदार पुलिस अधीक्षक एम डी ओ पी और इंस्पेक्टर इत्यादि के ट्रांसफर के लिए लिस्ट तैयार कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश शासन को आदेशित किया है कि वह ऐसे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दे जिन्हें एक स्थान पर तीन साल से अधिक का समय हो गया है। अथवा जिनके बारे में यह विश्वास किए जाने के योग्य पर्याप्त कारण हैं कि उनके वजह से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी।यह सभी ट्रांसफर लिस्ट 31 जनवरी से पहले जारी होनी थी लेकिन अब अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। ट्रांसफर के लिए सिविल सेवा के अफसरों की लिस्ट तैयार हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आई ए एस और राज्य प्रशासनिक सेवा, गृह विभाग ने आई पी एल अफसरों की लिस्ट तैयार कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के कारण शासन तीन साल से एक जगह पर पदस्थ अधिकतर अधिकारियों के तबादले कर चुका है।अब 30 जून की स्थिति में जिन्हें तीन साल पूरे हो रहे हैं उन्हें स्थानांतरित किया जाना है।इस परिधि में कमिश्नर, कलेक्टर पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक संयुक्त कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक आते हैं।बता दें कि सरकार ने कुछ कलेक्टरों के तबादले तो कर दिए हैं लेकिन पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की पदस्थापना शेष है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आई ए एस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले की सूची तैयार कर ली है। 29 जनवरी के बाद कभी भी तबादला सूची जारी की जा सकती है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -