बिहार में 79 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कई जिलों के एसपी भी बदलें

ख़बर शेयर करे -

बिहार – राज्य में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।आई ए एस अफसरों के तबादले के बाद शुक्रवार को 79 आई पी एस अफसरों का तबादला किया गया है। पूर्णिमा, मधेपुरा, अररिया सहित कई जिलों के एस पी भी बदलें गये है। आईपीएस विवेक कुमार को पटना का पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सुशील मान सिंह खोपडे को मघ निषेध विभाग का एडीजी नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी

गृह विभाग के निर्देशों के अनुसार आई पी एस अनुतराज को एडीजी अभियान, राजेश कुमार को एडीजी प्रशिक्षण एवं आई जी बै – सैप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुशांत कुमार सरोज को बगहा का एस पी, उमेन्द्र नाथ वर्मा को पुर्णिया एस पी,जागुनाथ रेड्डी को दरभंगा का एस पी, राजेश कुमार को इओयू का एस पी,मनीष कुमार सिन्हा को एस पी सुरक्षा विशेष शाखा, संदीप सिंह को मधेपुरा का एस पी, अमित रंजन को अररिया का एस पी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अशोक चौधरी को पटना का नया एस पी बनाया गया है। सागर कुमार को खगड़िया का एस पी बनाया गया है। सैय्यद इमरान मसूद को मुंगेर का एस पी नियुक्त किया गया है, संदीप अमित रंजन को अररिया पुलिस अधीक्षक बनाया गया,जय सिंह को मधेपुरा एस पी, हिमांशु को सहरसा एस पी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरविंद प्रताप सिंह को जहानाबाद का नया एस पी बनाया गया है। आईपीएस प्रेरणा कुमार को नया एस पी सिटी, रोशन कुमार को पटना ग्रामीण एस पी, अवधेश दीक्षित को मुजफ्फरपुर एस पी सिटी, भारत सोनी , मिस्टर राज को भारतपुर का एस पी सिटी,चन्दप्रकाश को पटना मध्य एस पी सिटी ,शुभम आर्य को दरभंगा का एस पी सिटी , अभिनव धीमन को पटना पश्चिमी का एस पी सिटी नियुक्त किया गया है। हाल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 आई ए एस अफसरों का तबादला किया था। जिसके बाद उन्होंने आईपीएस अधिकारियों का बड़े स्तन पर तबादला किया है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -