एक दूसरे पर फिदा हो गई दो युवतियां, कोर्ट ने दी एक साथ रहने की इजाज़त अब रचाएंगी शादी…..

ख़बर शेयर करे -

बिजनौर उत्तर प्रदेश – यहां दो युवतियां दोस्ती में एक दूसरे को अपना दिल दे बैठी और दोनों के बीच इश्क हो गया। इश्क इस कदर हावी हो गया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन लिया।यह मामला बिजनौर की प्रीति और मुरादाबाद की काजल का है।जो अब ता उम्र एक साथ रहेंगी। अदालत ने प्रीति और काजल को साथ रहने की मंजूरी दे दी है। प्रीति और काजल अब शादी करने की बात कह रही है। लेकिन दोनों के परिजनों द्वारा उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी जा रही है। लेकिन अदालत ने उनके इस रिश्ते पर अपनी मोहर लगा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रीति उत्तराखंड की किसी निजी फैक्ट्री में काम किया करती थी। यहां उसकी मुलाकात मुरादाबाद की रहने वाली काजल से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई।।इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से बे इंतेहा प्यार करनी लगी। लेकिन उनके इस प्यार के बीच दोनों के परिजन दीवार बन गये,

 और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बावजूद भी दोनों में नजदीकियां कम नहीं हुई। बल्कि उनका प्यार और भी परवान चढ़ गया। प्रीति और काजल एक दूसरे से अलग होने को राजी नहीं हुई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला ले लिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एक दूसरे से अलग करने के लिए उन पर सख्ती दिखाई। लेकिन एक दिन मौका पाकर दोनों अपने अपने घरों से भाग गयी। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद प्रीति के परिजनों ने थाना स्वहारा में प्रीति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में प्रीति के पिता ने काजल पर आरोप लगाते हुए अपनी बेटी प्रीति को भागा ले जाने का मामला दर्ज कराया। काजल के खिलाफ प्रीति के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने काजल और प्रीति की खोजबीन शुरू की तो पुलिस ने काजल और प्रीति को पकड़ लिया। जिसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर आ गये। पुलिस और परिवार के लोगों ने दोनों को हर संभव समझने का भरसक प्रयास किया। लेकिन दोनों ने एक नहीं सुनी और एक दूसरे से शादी करने की बात पर अडिग हो गई।इस दौरान दोनों ने यह बात भी कही कि अगर उनके साथ जोर जबरदस्ती की गई तो कोई बड़ा गलत कदम उठाने को मजबूर होगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मुख्य दण्ड न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां सीजेएम ने दोनों के बयान दर्ज किए। दोनों ने अदालत के सामने एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने की बात कही। चूंकि प्रीति और काजल बालिंग थी और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहतीं थीं ऐसे में कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की मंजूरी दे दी। अदालत का फैसला आते ही दोषी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान दोनों परिवार इसका विरोध करते रहे लेकिन कोर्ट ने उनकी हर दलील को खारिज कर दिया। जिसके बाद अदालत से बाहर निकल कर प्रीति और काजल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अदालत ने हमें एक साथ रहने की मंजूरी दे दी है अब हम दोनों एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अदालत के फैसले से बेहद खुश हैं। इस पूरे मामले में धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया इन दोनों ने अपना घर छोड़ दिया था। मामले की शिकायत मिली थी पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया दोनों ने कोर्ट में भी साथ रहने की बात कही ये जानने के बाद कोर्ट ने भी उनकी इच्छा को मंजूरी दे दी है। अब दोनों एक साथ रह सकेगी।

 संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -