हमको भूत पकड़ लिया था,7 दिन की नवविवाहित की कहानी सुनकर चौंक गई पुलिस 112 हेल्पलाइन से मांगी गई मदद-खबर पढ़ाकर आप भी चौंक जाएंगे

ख़बर शेयर करे -

 हमको भूत पकड़ लिया था सात दिन की नवविवाहित की बात सुनकर पुलिस चौक गई नई दुल्हन ने डायल नंबर 112 हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी थी। नवविवाहित के यह कथन हमको भूत पकड़ लिया था जैसे ही पुलिस के कानों में पड़ा वैसे ही पुलिस हैरान रह गई। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। विवाहित की उम्र भी कुछ अधिक नहीं लग रही थी। 18 पार ही लग रही थी। पुलिस पसपोश में थी, असमंजस में थी।आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस भी साथ नहीं थी। आखिर क्या पुलिस करें तो क्या करै मामला भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में शादी के केवल एक सप्ताह के बाद ही एक नई नवेली दुल्हन ने कुछ ऐसा किया था जिसे देखकर सबके होश उड़ गए।जब तक बात समझ में आती तब तक काफी कुछ हो चुका था। दरअसल 112 हेल्पलाइन नंबर से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। खोजबीन शुरू कर दी गई और पुलिस इस नयी नवेली दुल्हन तक जा पहुंची। लेकिन इसके बाद नयी नवेली दुल्हन ने जो कहा उसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस दूधिया में थी वो करे तो क्या करै दुल्हन से बार बार पुलिस पूछ रही थी लेकिन उसकी चुप्पी पुलिस वालों को बेहद परेशान कर रही थी। इस बीच उस नयी नवेली दुल्हन का एक परिजन भी मौके पर पहुच गया। उसने बताया कि वह उसका बहनोई है। यह सुनते ही पुलिस को थोड़ी राहत मिली और दुल्हन के बहनोई से कहा कि पहले क्यों नहीं पहुंचे? मामले का पर्दाफाश उसके बहनोई ने किया कि इसको हवा पानी लग गया है। दरअसल बिहार में बुरी नज़र लगने के अंधविश्वास को इसी नाम से जाना जाता है। बहनोई के अलावा अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे तो बताया कि नयी नवेली दुल्हन ने पोखर में कूद कर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन गनीमत की बात रही कि स्थानीय लोगों की नजर लड़की पर पड़ गई। घटना नगर कोतवाली इलाके के साहू पोखर की है। बताया जा रहा है कि लड़की जैसे ही साहू पोखर के बाउंड्री वॉल पार कर पोखर की तरफ जाने लगी इसी दौरान स्थानीय लोगों ने दौड़कर लड़की को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी जान बचा ली और इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन नंबर दे दी। सूचना पर टाऊन थाना के दरोगा प्रंवीण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की को अपने कब्जे में ले लिया।नाम पता पूछने पर उसने सिकंदरपुर सीढ़ी घाट की रहना बताया और अपना नाम कल्पना उर्फ ढेगरी बताया। पुलिस ने सही सलामत उसे घर पहुंचा दिया।

See also  उत्तर प्रदेश - कानपुर में मानवता को शर्मसार करने देने घटना आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे पढ़ें यह खबर

अखिल यादव की रिपोर्ट द्वारा एम सलीम खान


ख़बर शेयर करे -