बड़ी बेटी से रिश्ता तय करने लड़की के घर पहुंचे लड़के के परिजन तो छोटी बेटी की बात सुनकर रह गए दोनों परिवार दंग

ख़बर शेयर करे -

नगीना बिजनौर यूपी – यह एक लड़की के घर लड़के के परिजन शादी की बातचीत पक्की करने पहुंचे थे, लेकिन लड़की की छोटी बहन ने लड़के के परिजनों से कुछ ऐसा कहा कि सबके छक्के बक्के छूट गए। दरअसल नगीना की एक कालोनी में रहने वाले एक पिता ने अपने जिगरी दोस्त के बड़े बेटे से अपनी बड़ी बेटी का विवाह करने का प्रस्ताव रखा जिस पर दोनों दोस्तों ने दोस्ती को रिश्तेदार में बदलने का वादा किया, जिसके बाद लड़के के परिजन लड़की के घर बड़े धूमधाम से शादी की बात पक्की करने पहुंचे, माहौल बेहद हसीन था, परिवार के सभी लोग खुश थे। लेकिन इसी बीच घर की छोटी बेटी ने कुछ ऐसा कर दिया कि दोनों परिवारों के होश उड़ गए। दरअसल बातचीत के बीच छोटी बेटी कमरे में पहुंची और उसने बेबाकी से कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, मेरे अरमानों पर पानी नहीं फेर सकतें। मैं हरगिज ऐसा नहीं होना नहीं दूंगी। चाहें मुझे इसके लिए कुछ भी करना क्यों पड़े। यह सुनकर सभी हैरान हो गए और उन्होंने उससे पूछा कि क्या हो गया बेटी लेकिन वह रोए जा रही थी। बमुश्किल समझने पर उसने बताया कि जिस लड़के की शादी उसकी बड़ी बहन से हो रही है वो उससे बचपन से प्यार करती है और लडका भी उसे चाहता है। दरअसल लड़के को भी यह बात अंतिम समय में पता चली कि उसकी शादी बड़ी बहन से हो रही है। जिसके बाद उसने फोन पर छोटी बहन को यह बात बताई। लड़का इस भ्रम में था कि उसकी शादी छोटी बहन से हो रही है।


ख़बर शेयर करे -