सड़क हादसे में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत,पांच घायल,एक लापता……

ख़बर शेयर करे -

ऋषिकेश-सोमवार शाम को चीला मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगो की जान गई है। आपको बता दें। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे की ख़बर सुनते ही मृतकों के परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के ख़बर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

मृतक

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)

2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान

4- कुलराज सिंह

घायल

1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)

2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क

3- अंकुश

4- अमित सेमवाल (चालक)

5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

लापता

1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)


ख़बर शेयर करे -