देश के सबसे बड़े निर्माणाधीन पुल का गिरा बड़ा हिस्सा, हादसे मे अब तक एक की मौत, दर्जनों घायल

ख़बर शेयर करे -

बिहार से इस वक़्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही ख़बर के मुताबिक बिहार के सुपौल जिले में आज यानी शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहाँ पुल का एक बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। और दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं इस दुर्घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य की टीम और पुलिस की टीम पहुंची एवं राहत एवं बचाव अभयान शुरू किए गए।

पढ़े हादसे की वजह

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सुपौल में बन रहे बकौर निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर जाने की वजह से यह हादसा हुआ। । आपको बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल है। जानकारी के मुताबिक, पुल का पिलर संख्या 50,51,52 का गार्टर गिर गया गया है, जिस वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोगों को निकाल लिया गया है।

1200 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

1200 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण किया जा रहा था। पहले सूचना आई कि 40 लो पुल के मलबे में दबे हैं। पुल के इस तरह गिरने के बाद लोग अब इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मौक़े से गायब हो गए कंपनी के लोग

बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना के बाद कंपनी के लोग मौके से गायब हो गए हैं। आपको बता दें इस पुल के निर्माण का कांट्रैक्ट ट्रांस रेल कंपनी के पास है। वहीं इस पुल को भारत माला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा था। इस ब्रिज की लंबाई 10.5 किलोमीटर है। सुपौल के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहाँ सभी घायलो का उपचार चल रहा है।


ख़बर शेयर करे -