पकिस्तानी लड़की को भरतीय लड़के ने दिल देकर दी नई ज़िंदगी, अब पाकिस्तान मे धड़केगा भारतीय दिल – हार्ट ट्रांसप्लांट

ख़बर शेयर करे -

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेशक कितने ही रसातल में पहुंचे हुए हों लेकिन दोनों देशों की अवाम के बीच दिल का रिश्ता भी जुड़ा हुआ है। आज की इस ख़बर मे हमारे चैनल सिटी न्यूज़ उत्तराखंड के माध्यम से हम आपको बतायांगे कि कितने अनोखे अंदाज़ में इस बार भी भारत – पाक की अवाम के बीच दिल का रिश्ता जुड़ा। आपको बता दें। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली 19 साल की लड़की के हार्ट ने बीमारी की वजह से काम करना कम कर दिया था। जिसके बाद उसने पाकिस्तान के कई अस्पतालों में दिखाया तो वहां पर हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई। लेकिन ट्रांसप्लांट में लगने वाले भारी खर्च और इलाज की सुविधाएं पर्याप्त न होने की वजह से लड़की इलाज नहीं करवा पाई। इसके बाद उसने भारत का रुख किया। उसे न केवल मेडिकल वीजा दिया गया बल्कि फ्री हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी करके उसे नया जीवनदान भी दिया गया। फिलहाल वह चेन्नई में अपना इलाज करवा रही है। जल्द ही पाकिस्तान वापस लौट जाएगी। आपको बताते चले तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक भारतीय लड़के का दिल पाकिस्तानी लड़की में ट्रांसप्लांट किया गया है। कराची की रहने वाली 19 साल की आयशा रशन का दिल ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। बीते दिनों उसे सिवियर हार्ट डिस्फंक्शन की वजह से एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसका हार्ट ट्रांसप्लांट किया। इस तरह एक भारतीय नागरिक के दिल से आयशा को नई जिदंगी मिली। खास बात ये है कि ट्रस्ट की मदद से ये हार्ट ट्रांसप्लांट पूरी तरह से फ्री में किया गया। यानी इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, आयशा की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह जल्द कराची लौट जाएगी।


ख़बर शेयर करे -