यहाँ अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी की टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल – घटना का वीडियो वायरल_देखें वीडियो

ख़बर शेयर करे -

मुंबई – महाराष्ट्र के मुंबई से इस वक़्त की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही खबर के अनुसार मुंबई के पवई के एक झुग्गी इलाके में आज यानी गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया। मिली ख़बर के अनुसार कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे हुई घटना के तुरंत बाद बीएमसी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोक दिया। उन्होंने कहा कि पवई के जय भवानी नगर में जब अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा था, तब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों और बीएमसी टीम पर पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए। पथराव की घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसमें पुरुषों और महिलाओं का एक समूह पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी पत्थरों से खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहे हैं।


ख़बर शेयर करे -