बीजेपी का वार कांग्रेस के सिपाहसलार डाल रहे हथियार,पढ़िए यह बड़ी खबर

ख़बर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रण में कांग्रेस के सिपाहसलार धीरे-धीरे भाजपा के आगे अपने हथियार डालते हुए नज़र आ रहे हैं, उत्तराखंड की कांग्रेस के लिए एक के बाद एक बड़ा झटका सामने आ रहा है,अब संगठन को एक ओर झटका लगा है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज राजधानी देहरादून में बीजेपी के मुख्यालय में पार्टी की सदस्य ग्रहण कर, भाजपा के राज्य अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक विनोद चमोली की मौजूदगी में अग्रवाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में भगदड़ का सिलसिला जारी है,

संगठन को एक बाद एक बड़े झटके लगातार लग रहें हैं, वहीं पिछले दिनों कांग्रेस के बहुत से दिग्गजों ने हाथ का साथ छोड़कर कमल की सुगंध से खुद को मंत्रमुग्ध कर दिया, अग्रवाल कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल थे, दिनेश अग्रवाल ने अपने लेटर पैड पर कांग्रेस अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर कहा कि वह अपनी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं,जिसे स्वीकार करने का कष्ट करें।


ख़बर शेयर करे -
See also  भाईचारा एकता मंच ट्रस्ट का सदस्यता अभियान जारी,नोएडा की एकता रोहेला कार्यालय पहुंचकर ली संगठन की सदस्यता