उत्तराखंड_पहले युवती की कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान, शव भी बरामद – पढ़े क्या माजरा है

देहरादून – छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव पुलिस ने चिल्ला बैराज से बरामद कर लिया है। आरोपी ने लड़की की हत्या करने के बाद शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

उत्तराखंड_पहले युवती की कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान, शव भी बरामद – पढ़े क्या माजरा है

मृतक आरती डबराल का शव पुलिस ने छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी की पुलिया के नीचे से बरामद किया था। घटना की जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि मृतिका की हत्या उसके दोस्त शैलेन्द्र भट्ट ने की थी और आरोपी शैलेन्द्र भट्ट दोस्त ने 05 मई की रात को ऋषिकेश बैराज के पास शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

उत्तराखंड_पहले युवती की कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान, शव भी बरामद – पढ़े क्या माजरा है

घटना के बाद से पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी और अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी. आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान जल पुलिस और एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने चिल्ला बैराज से आरोपी शैलेन्द्र भट्ट का शव बरामद किया. जिसके परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान की कार्रवाई कराई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

उत्तराखंड_पहले युवती की कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान, शव भी बरामद – पढ़े क्या माजरा है

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी शैलेन्द्र भट्ट ने उसकी हत्या करने के बाद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. एसडीआरएफ के गोताखोरों और जल पुलिस ने शुक्रवार को चिल्ला नहर से आरोपी का शव बरामद कर लिया है. पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की गयी है. घटना में किसी और के शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है.