पीएम मोदी ने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंज़ूर – देखें तस्वीरें

पीएम मोदी ने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंज़ूर – देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 जून) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है।पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह इस्तीफा सौंपते हुए नज़र आ रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को इस्तीफा सौंपा है।लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमानों के उलट इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों पर विजयी होने के बाद बहुमत से पीछे रह गई. हालांकि, एनडीए 292 सीटों के साथ सरकार बनाने के अपने मजबूत दावे के साथ खड़ी है।

पीएम मोदी ने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंज़ूर – देखें तस्वीरें

वहीं, सभी प्रमुख विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने भी 234 सीटों पर अपनी जीत हासिल की है. चुनावी नतीजों के आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को 17वीं लोकसभा की आखिरी बैठक हुई जिसमें इसे भंग करने की मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपनी इस्तीफा सौंप दिया है. अपना 7 जून को एनडीए के संसदीय दल की बैठक होने वाली है।

भाजपा को बहुमत नहीं मिलने से बिगड़ी बात

दरअसल BJP के नेतृत्व वाले एनडीए को 294 सीटों के साथ बहुमत मिला है। ऐसे में एनडीए की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। BJP को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि कहीं एनडीए के सहयोगी दल उसे छोड़कर नहीं चले जाएं।

पीएम मोदी ने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंज़ूर – देखें तस्वीरें

अगर ऐसे हालात बनते हैं तो एनडीए के लिए फिर से सत्ता में आना मुश्किल हो जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इशारों-इशारों में एनडीए के साथ होने की बात कही है।

NDA की बैठक में होगी सरकार गठन पर चर्चा

दिल्ली में बुधवार को एनडीए की बैठक हो रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए इसके सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचने वाले हैं. इस बैठक में सरकार बनाने और आगे की रणनीति की बैठक पर चर्चा होने वाली है. बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है कि सरकार बनने वाली है. इस वजह से ही 7 जून को संसद भवन में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है।

कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया लोकसभा भंग पर फैसला

 प्राधान मंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत सुबह 11.30 बजे हुई, जिसमें चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के साथ ही सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की।