
उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश से एक बहुत बड़ी और दर्दनाक ख़बर सामने आई है। प्राप्त हुई ख़बर के अनुसार यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है।
हादसे के बाद हालात भयावह है। वहीं अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की हादसे की लाशे देखकर हार्ट अटेक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया। वहीं मौक़े पर जब पुलिस पहुंची तो हादसे में इतने लोगो के शवो के देख कर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान कॉस्टेबल रवि यादव को हार्ट अटैक आ गया। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉस्टेबल रवि यादव की मौत हो गई।
कॉस्टेबल रवि यादव की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों मे कोहराम मच गया। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए इस हादसे के बाद आसपास इलाके मे भय का माहौल बना हुआ है। शुरुआत में अफरा तफरी का माहौल भी बन गया। एक साथ इतने लोगो की मौत ने उत्तर प्रदेश के हर एक दिल को देहला को रख दिया। वहीं बताया जा रहा है कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। जो लोग भी इस घटना की ज़द मे है उन सबके परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। एक साथ सौ से अधिक लोगो की मृत्यु की यह घटना वाकई दिल देहला देने वाली घटना इस घटना से हर एक दिल मे उदासी है। मरने वालों मे कुछ नाम सामने आये है। वह निम्नलिखित है।
हाथरस सत्संग हादसा
➡हाथरस में भगदड़ से 134 लोगों की गई जान
➡हादसे में जान गवाने वाले 14 लोगों की पहचान
➡मथुरा की जमुनापार निवासी यशोदा की मौत
➡एटा के बनगांव निवासी चन्द्रप्रभा की मौत हुई
➡शाहजहांपुर के भर्मीली निवासी काव्या की भी मौत
➡शाहजहांपुर के भगौली निवासी आयुष की मौत हुई
➡एटा के मारहरा निवासी रोहिन की हादसे में मौत
➡बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी ज्योति की मौत
➡कासगंज के गौरा निवासी मौरा देवी की मौत हुई
➡कासगंज के पटियाली निवासी सोमवती की मौत
➡हाथरस के भरौली निवासी गंगा देवी की मौत हुई
➡कासगंज के प्यारमपुर निवासी रेवती की मौत हुई
➡कासगंज के बहोटा निवासी प्रियंका की भी मौत
➡हाथरस के नगलारुच निवासी लक्ष्मी की मौत हुई
➡एटा के जैथरा थाना क्षेत्र निवासी बीना की मौत हुई
➡हाथरस के सोखना निवासी सोनदेवी की भी मौत हुई

