
हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी
हल्द्वानी – कुमाऊं भर में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम विभाग द्वारा पूर्वनुमान जारी किया गया था। वहीं आने वाले दिनों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसी एवज में आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया था। उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू है।
कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी। वहीं बात करें मौसम विभाग की तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।
वहीं बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी। वहीं बात करें मौसम विभाग की तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई। वहीं बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया।

