उत्तराखंड_आतंकी हमले में पांच वीर-जवान शहीद,गम मे डूबी देवभूमि

ख़बर शेयर करे -

ब्यूरो रिपोर्ट जम्मू – कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर – जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को हुए आतंकी हमले में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए। हमले में घायल पांच जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सेना के सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल दोपहर साढ़े तीन बजे कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माचेड़ी इलाके के बदनोटा में पहाड़ी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए गए थे। रास्ता कच्चा था, वाहन की रफ्तार भी धीमी थी। एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ खाई थी।

आतंकियों ने पहाड़ी से सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया और पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की। सेना ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए। फिलहाल सेना आतंकियों की तलाश में हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते, यूएवी और मेटल डिटेक्टर की मदद ले रही है। ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ कर आए हैं। हमले में आतंकियों की मदद एक स्थानीय गाइड ने भी की। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है।

यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है। साथ ही कहा कि आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से हमला किया

आतंकी हमले को लेकर कश्मीर टाइगर्स का कबूलनामा…

KT-213 ने पोस्ट में लिखा- ‘कठुआ के बदनोटा में भारतीय सेना पर हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से हमला किया गया है। यह डोडा में मारे गए 3 मुजाहिद्दीनों की मौत का बदला है। जल्द ही और हमले किए जाएंगे। कश्मीर की आजादी तक यह लड़ाई जारी रहेगी।’

राजनाथ सिंह ने कहा- कठुआ हमले में जवानों की शहादत से दुखी हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (9 जुलाई) को कठुआ हमले पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- कठुआ के बदनोटा में हुए आतंकी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय जवान शहीद हो गए। उनकी मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। देश इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

See also  Republic day celebration on date 26 January 2024

मैं इस कायराना आतंकी हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं। हमारे जवान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस खबर के बाद देवभूमि गम में डूब गई है। जहां परिवार सदमे में है, वहीं शहीदों के घर और गांव में मातम पसरा है। कठुआ के बिलावर उपजिले के बदनोटा के बरनौद इलाके में जेंदा नाले के पास आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया।

आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि कुछ अन्य बुरी तरह घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक महीने में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से हिजबुल मुजाहिद्दीन के खूंखार आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षा बलों पर हमले के इनपुट लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिला भी हाई अलर्ट पर था। सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडाउन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

देश की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग जिले के कांडा भरदार गांव के वीर सपूत नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत शहीद हो गए।

शहीद आनंद सिंह रावत 6 महीने पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। आनंद सिंह रावत का परिवार फिलहाल देहरादून में रहता है। उनके बड़े भाई कुंदन सिंह और मां गांव में ही रहते हैं।

उत्तराखंड के आदर्श नेगी ने भी आतंकियों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। आदर्श नेगी के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके पिता खेती किसानी करते हैं।

See also  बढ़ती ठंड को लेकर इस ज़िलें मे 12वी तक के सभी स्कूलों की 20 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी......

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से की। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष में थे।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा,बहुत ही दुखद समाचार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पांच जवानों की शहादत की खबर अत्यंत पीड़दायक है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं और पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मानवता के इन दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के दौरान उत्तराखण्ड के पांच वीर-जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध आपका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी क़ीमत पर बख्शे नहीं जाएँगे और इनको पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।

सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है। यहां के जवानों ने सदैव माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देकर अपने राष्ट्रधर्म का निर्वहन किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

See also  साल मे दूसरी बार उत्तराखंड मे बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी,येल्लो अलर्ट

उन्होंने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के वीर जवान और टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह जी की शहादत को कोटिशः नमन।

उन्होंने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा में दिया गया आपका यह बलिदान सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में जनपद पौड़ी के कमल सिंह जी की शहादत का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। माँ भारती की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में मां भारती की सेवा के दौरान आतंकी हमले में देवभूमि के वीर सपूत ग्राम धामधार, पौड़ी गढ़वाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी जी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि आपका यह सर्वोच्च बलिदान चिर काल तक समाज को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में रुद्रप्रयाग जिले के कांडाखाल निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

माँ भारती की सेवा में समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आप सभी सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपकी वीरता और राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च भाव को कोटि-कोटि नमन…विनम्र श्रद्धांजलि !

 

 

 


ख़बर शेयर करे -