देहरादून/उत्तराखंड
ब्यूरो सिटी न्यूज़ उत्तराखंड
स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला पुलिस कर्मी की जान चली गई।
देहरादून – अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।
बताया जा रहा है कि आज यानी शनिवार को रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटी में दो महिला पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल है।
कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। आपको बता दें यहाँ कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी।
डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई। उक्त घटना से जहां महिला दरोगा के परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस महकमें में शोक की लहर व्याप्त है।