हल्द्वानी शहर में वृक्षों के कटान कार्य के दौरान पहुँचे मौके पर एसपी यातायात

ख़बर शेयर करे -

डायवर्जन प्लान को सुचारू चलाने एवम कटान कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु वन वि भाग एवं पुलिस कर्मचारियों को किया प्रेरित

ब्यूरो सिटी न्यूज़ उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – शनिवार को मुखानी चौराहे से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहे तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जो कि प्रातः 10:00 बजे से सायं 17:00 बजे तक प्रभावी किया गया है।

कि सफल संचालन हेतु हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा मौके पर पहुंचकर वृक्षों के कटान के कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु वन विभाग के टीम को प्रेरित किया गया जिससे कम से कम समय में डायवर्जन प्लान को लागू किया जाए।

साथ ही आमजनमानस की सुविधा हेतु डायवर्सन प्लान को सकुशल संचालन कराने हेतु ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_नवनिर्वाचित महापौर गजराज बिष्ट ने किया धन्यवाद,शहर के विकास का दिया आश्वासन, देखे वीडियो