प्रचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा राधा कृष्ण मन्दिर अयोध्या पुरी से निकाली गई भव्य राम बारात

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – प्रचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा राधा कृष्ण मन्दिर अयोध्या पुरी से भव्य राम बारात निकाली गई जिसमें 10 हजार से अधिक भक्त शामिल हुये। बारात अयोध्या पुरी से जनक पुरी रामलीला मैदान पहुँची जहाँ कन्या पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रभु राम के जमकर उद्घोष से माहौल भक्तिमय माहौल हो गया।

शोभा यात्रा में महिलाओ ने जमकर पंजाबी गिद्दा भंगडा में जमकर थिरके। संसद अजय भट्ट ने भव्य राम बारात निकालने के श्री शिव सेवा समिति को बधाई देते हुए बारात की भव्यता की जमकर तारीफ की। इस मौके जमकर आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा का करीब 50 स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से धर्मपुरा समित नव युवक संघ वैश्य महासभा साहू समाज राजपूत समाज अग्रवाल साहू मंगल पड़ाव एसोसिएशन समेत अन्य संस्थाओं ने जमकर पुष्प वर्षा व जलपान करवाकर स्वागत किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे 6 में तिरंगा लेकर युवा बुलट से चले उसके बाद 21 हनुमानजी का विशाल सरूप छोलिया नृत्य ऊठ गणेश जी की झांकी काली माता आखडा भगवान जगनाथ की झांकी राजस्थानी झांकी निशान के साथ खाटू श्याम जी की झाँकी पंजाबी झांकी समेत लगभग 30 झाँकी थी ।

अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन आरोड़ा व मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू व लाला जायसवाल ने राम बारात को भव्य बनाने में शहर वासियों द्वारा जगह स्वागत व सहयोग करने लिये आभार जताते हुये कहाँ श्री शिव सेवा समिति सामाजिक व धार्मिक कार्य करती रहेगी।

सांसद अजय भट्ट मेयर जोगेन्द्र रौतेला जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी, प्रताप बिष्ट,अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता,लाला जायसवाल, अमित आश्वनी, सूरज लम्बा,शिव कपूर,राम,रूप गुप्ता, आनंद गुप्ता,दिनेश अग्रवाल, राजू जायसवाल,  मुरली मुलानी, पदम् पाल,सुनील गुप्ता, पूरन सागर, धर्मेन्द्र साहू,अशोक सिंधी,पंकज गुम्बर, हैप्पी

अटवाल हर्षवर्धन पाण्डे अनिल अग्रवाल अखलेश पाल रोहन राजपूत दीपांशु शर्मा सुभाष मोंगा समर पाल चौधरी बाल किशन अग्रवाल सुरेश तिवारी मुकेश पाल यमुना जोशी कनक चन्द्र पूजा लटवाल जगमीत सिंह मीती मीमांशा आर्या योगेश जोशी मलय बिष्ट सन्नी कपूर प्रकाश हर्बोला पवन नागर विवेक शर्मा नन्हे कश्यप प्रदीप जनोटी योगेश शर्मा करन नेगी पंकज कश्यप समेत 10 हजार से अधिक लोग प्रभु की बारात में नाचते गाते हुये शामिल हुये।


ख़बर शेयर करे -