हल्द्वानी मे रात मे ही सिंधी चौराहे पर चला बुल्डोज़र…….

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी-हल्द्वनी मे सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। आपको बता दें प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिंधी चौराहे से सड़क किनारे हुए अवैध कब्ज़े को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस दौरान अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अशोक चौधरी, बिजली विभाग की अगवाही में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार रात के समय सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। गौरतलब है कि शहर की सड़को के किनारे अतिक्रमण से जहां यातायात अवरूद्ध हो रहा है, जिससे शहर की छवि बिगड़ रही है। दुकानदारों ने सड़को तक अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही ठेले-खोमचों से सड़के गलियों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अपील की थी।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी में कुर्मांचल बैंक शाखा में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जलकर खाक