हल्द्वानी_भाजपा ने मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज यानि शुक्रवार को मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया। आपको बता दें कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस मौक़े पर सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, उसी तरह त्रिस्तरीय चुनावों में भी भाजपा अपनी जीत दर्ज करायगी। वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पार्टी की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास जताया।

इस मौके पर भाजपा से हल्द्वानी के लिए मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने बताया कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समर्थन भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गजराज बिष्ट के समर्थन में पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, सुरेश भट्ट ने उम्मीद जताई कि पिछली दो बार की तरह इस बार भी हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा का मेयर ही चुना जाएगा।

भाजपा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे पार्टी के चुनावी माहौल में जोश और ऊर्जा देखने को मिली।


ख़बर शेयर करे -
See also  बड़ी खबर_एस एस पी को सोशल मीडिया पर धमकी देना वाला युवक नशेड़ी है पुलिस ने किया गिरफ्तार