ऊधम सिंह नगर/नैनीताल – (एम सलीम खान ब्यूरो) उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का हर्श बेहद बुरा हो गया है, कांग्रेस कुमाऊं मंडल में पांचों नगर निगमों में बुरी तरह हार गयी है और कांग्रेस की आबरु तार तार हो गई है, वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सभी पांचों नगर निगमों पर अपना परचम लहराने में सफलता हासिल की है कांग्रेस को एक भी महापौर की कुर्सी पर जीत हासिल नहीं हो सकी और कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है, रुद्रपुर नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास शर्मा ने करीबन 12,922 मतों से विजई हासिल की है इसके अलावा काशीपुर नगर निगम से दीपक बाली ने जीत दर्ज कराई है, हल्द्वानी नगर निगम से भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने जीता खिताब का अपने नाम किया है, वहीं अल्मोड़ा नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के अजय वर्मा ने मेयर सीट पर कब्जा बनाया है, अगर बात करें पिथौरागढ़ नगर निगम की तो यहां भी मेयर सीट पर भाजपा के देवलाल ने ताज अपने सर सजा लिया है, रुद्रपुर नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग बेहद दिलचस्प बनी हुई थी रुद्रपुर मेयर सीट के लिए खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी ताकत झोंक दी थी और उनकी मेहनत रंग लाई और यह सीट तीसरी बार फिर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल दी गई, कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा को 12 हजार से अधिक मतों से विकास शर्मा ने पराजय कर दिया, चलिए अब आपको बताते हैं कि रुद्रपुर नगर निगम से कौन से वार्ड से किसी दल के पार्षद उम्मीदवार को मिली जीत, वार्ड नंबर 1 पवन राणा भाजपा – वार्ड नंबर 2 एम पी मौर्य भाजपा – वार्ड नंबर 3 शुभम दास कांग्रेस – वार्ड नंबर 4 सुशील मंडल कांग्रेस – वार्ड नंबर 5 कुसुम शर्मा भाजपा – वार्ड नंबर 6 निमित शर्मा भाजपा – वार्ड नंबर 7 कैलाश राठौड़ भाजपा – वार्ड नंबर 8 शिव कुमार भाजपा – वार्ड नंबर 9 राजेन्द्र राठौड़ भाजपा – वार्ड नंबर 10 मुकेश रस्तोगी भाजपा – वार्ड नंबर 11 नीतू निर्दलीय – वार्ड नंबर 12 महेन्द्री शर्मा भाजपा – वार्ड नंबर 13 मो अशफाक कांग्रेस – वार्ड नंबर 14 जगदीश भाटिया निर्दलीय – वार्ड नंबर 15 निरुददीन भाजपा – वार्ड नंबर 16 प्रमोद शर्मा निर्विरोध भाजपा – वार्ड नंबर 17 शालू पाल भाजपा – वार्ड नंबर 18 विक्की अंसारी निर्दलीय – वार्ड नंबर 19 सुनील वल्मकि निर्विरोध भाजपा – वार्ड नंबर 20 परवेज कुरैशी कांग्रेस – वार्ड नंबर 21 गिरीश पाल भाजपा – वार्ड नंबर 22 पूनम कोली भाजपा – वार्ड नंबर 23 अंजलि कोली कांग्रेस- वार्ड नंबर 24 सोनी निर्दलीय – वार्ड नंबर 25 प्रियंका गुप्ता भाजपा – वार्ड नंबर 26 शन्नो बेगम कांग्रेस – वार्ड नंबर 27 मधु शर्मा कांग्रेस – वार्ड नंबर 28 चिराग कालड़ा कांग्रेस – वार्ड नंबर 29 राणा सुमन कांग्रेस – वार्ड नंबर 30 गौरव खुराना कांग्रेस – वार्ड नंबर 31 पूजा मुंजाल भाजपा – वार्ड नंबर 32 गौरव गिरि कांग्रेस – वार्ड नंबर 33 सुशील चौहान भाजपा – वार्ड नंबर 34 सरदार इन्दजीत सिंह कांग्रेस – वार्ड नंबर 35 सरो राय भाजपा – वार्ड नंबर 36 जितेश शर्मा कांग्रेस – वार्ड नंबर 37 राजेश जग्गा भाजपा – वार्ड नंबर 38 विष्णु भाजपा – वार्ड नंबर 39 गौरव राज बेहड कांग्रेस – वार्ड नंबर 40 वीनू कुमार भाजपा से जीत हासिल कर ली है,22 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कब्जा किया है और कांग्रेस ने 13 वार्डों पर कब्जा किया है जबकि अन्य वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया है।
Related Posts
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में की शिरकत
- admin
- October 11, 2024
- 0