उत्तराखंड/दिल्ली – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में हैं। उनके दिल्ली जाते ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
हर्षिल में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद वे देहरादून लौटे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में वे मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उनके इस दौरे को मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार की संभावना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सीएम कार्यालय के सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं।

