देहरादून – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिला सारथी (पायलट प्रोजेक्ट) के तहत महिला चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के प्रोत्साहन और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं।
महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बढ़ती मांग को राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की भागीदारी उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही है।

