एसडीएम ने अलाव व रैन बसेरा का लिया जायज़ा, किए कंबल वितरित…….

कालाढूंगी- कड़ाके की ठंड में लोगो को राहत देने के लिए शहर में अलाव व रैन बसेरा में पहुंची एसडीएम रेखा कोहली ने जायज़ा लिया। आपको बता दें गुरुवार को देर रात कालाढूंगी मुख्य बैसटेंड पहुंची एसडीएम कोहली तहसीलदार प्रियंका रानी ने गरीबों को कंबल वितरित किए। प्रदेश में अचानक बढ़ी ठंड और तेज हवाओं के गलन से आमजनमानस को बचाने के लिये तहसील एवं नगर पंचायतों द्वारा किये जा रहे इंतजामो को परखने के लिए डीएम बंदना के फरमान के बाद देर रात एसडीएम रेखा कोहली तहसीलदार प्रियंका रानी ने नगर पंचायत में अचानक दौरा किया।

एसडीएम ने अलाव व रैन बसेरा का लिया जायज़ा, किए कंबल वितरित…….

नगर पंचायतों द्वारा जलाए जा रहे अलाव एवं अस्थायी बनाये गए रेन बसेरों की जमीनी हकीकत जानने के बाद मातहतों को माकूल व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

एसडीएम ने अलाव व रैन बसेरा का लिया जायज़ा, किए कंबल वितरित…….
इसके अलावा एसडीएम कोहली ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों ने काफी राहत महसूस की। इस दौरान एसडीएम रेखा कोहली तहसीलदार प्रियंका रानी, थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत,एसआई गगनदीप दीप, इमरान खान, गौरव,कानूनगो आदि पार्शनिक मौजूद थे।