लालकुआं-प्रयागराज रेल सेवा शुरू होने पर सांसद अजय भट्ट का आभार जताया

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा शुरू होने जा रही है, जिसका भाजपा मंडल ने स्वागत किया है। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट का आभार जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं को सांसद जी के समक्ष रखा जाएगा और उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

भाजपा मंडल के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, धीरज संभल, संजीव शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, अशोक पाठक, दिनेश पांडे, डी एन शर्मा और पंचम लाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।


ख़बर शेयर करे -
See also  कांग्रेस के इस नेता ने जिलाध्यक्ष गावा की पृष्ठभूमि पर दागे सवाल कह डाली यह बड़ी बाते पढ़ें पूरी खबर