हल्द्वानी_वनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते युवक को रंगे हाथ दबोचा,हज़ारों की नगदी बरामद

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में अवैध सट्टा व जुए की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशों पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद के निर्देशन और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने चैकिंग के दौरान एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र साजिद (उम्र 30 वर्ष), निवासी नूरी मस्जिद, छोटी रोड, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ₹16,450 की नकदी, सट्टा पर्चियां, गत्ता और पैन बरामद किए हैं। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 236/25, धारा 13 G.ACT दर्ज की गई है।

पुलिस टीम में कानि0 हरीश रावत, कानि0 मो0 अतहर और कानि0 दिलशाद अहमद शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और जनपद को जुआ एवं सट्टा मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


ख़बर शेयर करे -

See also  उत्तराखंड_विधायक कार्यालय के बाहर गोली प्रकरण में एसएसपी ने दिए जांच के आदेश - पढ़े बड़ी ख़बर