
देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय देहरादून के सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, और कानून व्यवस्था और फायर सेफ्टी को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
गौरतलब हो कि गोवा में हुई भीषण अग्निकांड के मद्देनजर डीजीपी ने समस्त भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों में एक सप्ताह के भीतर त्वरित फायर सेफ्टी आडिट करने के कड़े निर्देश दिए हैं उन्होंने कानून व्यवस्था की राज्यव्यापी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि अगले सप्ताह में राज्य के सभी प्रतिष्ठानों में त्वरित अग्नि सुरक्षा आडिट किए जाए।
उन्होंने कहा कि शीतकालीन चारधाम यात्रा मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था व संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने पर विशेष ध्यान देने की अनावश्यकता को बल दिया, डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों, रेलवे और एसटीएफ के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य व्यापक फायर सेफ्टी आडिट और अपराध और कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिला प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए उन्होंने गोवा में घटित अग्निकांड के मद्देनजर राज्य में जन सुरक्षा के लिए त्वरित अग्नि सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
समस्त जनपद प्रभारियों को आगामी क्रिसमस त्योहार और नूतन वर्ष के जश्न के दृष्टिकोण से राज्य में संचालित ऐसे प्रतिष्ठानों यथा कैफ़े पब बार रेस्टोरेंट होटल इवेंट वेन्यू शापिंग मॉल आदि जहां अधिक भीड़ में लोग जमा होते हैं वहां अग्नि सुरक्षा के मानकों के लिए जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित किया समग्र फायर सेफ्टी आडिट करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराईं जाए व पर्याप्त मात्रा की गहन जांच पड़ताल की जाए।
सार्वजनिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में स्थापित सभी फायर हाइड्रेट पूर्णता क्रियाशील हो,यह भी सुनिश्चित करें किया जाए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने गंभीर अपराधों के वंचित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पैरोल जमानत पर रिहा बंदियों की कारागारों में वापसी और संपत्ति जब्तीकरण संबंधी मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए,एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले लंबित अभियोगों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत कारवाई कर अवैध रूप से अर्जित सम्पत्तियो को नियमानुसार कुर्क करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, पुलिस कर्मियों के हितों में आगामी विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया को समयबद्धता से पुर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख घटकों आतंकवाद रोधी रणनीतियों साइबर क्राइम आदि विषयों पर मा प्रधानमंत्री जी व मा गृह मंत्री जी के विज़न से अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सम्मेलन में प्राप्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई, गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना व सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन,
महानिरीक्षक पीएम विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक संचार कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक फायर मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक साइबर नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक निदेशक यातायात एन एच नपच्याल पुलिस महानिरीक्षक एस डी आर एफ अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अन्नत शंकर ताकवाल, पुलिस महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था व्यवस्था सुनील कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
