नवीन वर्ष में उत्तराखंड में आई ए एस और आईपीएस अधिकारियों को तोहफा इन अफसरों को मिली पदोन्नति

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – (एम सलीम खान संवाददाता) नूतन वर्ष की 2026 की शुरुआत उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे के लिए बड़े सौगातों के शुरू हुई है, राज्य सरकार ने नये साल के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा आई ए एस और भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के बहुत से अफसरों खास तौर पर युवा अफसरों को पदोन्नति की सौगात दी है।

साल के आखिरी दिन बुधवार को कार्मिक विभाग और गृह विभाग की तरफ से अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं और पदोन्नति की घोषणा की गई है जो आज यानी 01 जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगी।

इसके तहत वरिष्ठ आई ए एस अधिकारीयों को सर्वोच्च ग्रेंड 2001 बैंच के वरिष्ठ अधिकारी एव प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को लेवल -15 ग्रेड से प्रोमोशन दिया गया है,इसे प्रशासनिक सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

08 आई ए एस अधिकारियों को सचिव पद पर प्रमोशन दिया गया है जिनमें डॉ अहमद इकबाल, सोनिका ईवा आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देव कृष्णा तिवारी, उमेश नारायण पांडेय, राजेन्द्र कुमार,को प्रतिनियुक्त पर होने के कारण परफार्म पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नति का आदेश सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने जारी किया है,2013 बैंच के आई ए एस अधिकारी मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार,रीना जोशी और डॉ आनंद श्रीवास्तव को चयन वेतनमान लेवल -13 प्रदान किया गया है,2017 बैंच की आई ए एस अधिकारी नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या,

आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चन्द्, दीप्ति सिंह और निधि यादव को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान लेवल -12 में पदोन्नति दी गई है, इसके अलावा 2022 बैंच के आई ए एस अधिकारी दीपक रामचन्द्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को वरिष्ठ वेतनमान लेवल -11 दिया गया है,नव वर्ष पर आईपीएस कैडेर में भी बड़े स्तर पर पदोन्नति दी गई है, गृह विभाग की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक एडीजी अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक डीजी रैंक पर पदोन्नति दी गई है।

See also  बुलेट सवार युवक से लूट और जानलेवा हमला पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर जांच शुरू

डीआईजी निवेदिता कुकरेती,पी रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर प्रमोशन दिया गया है, प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को एस एस पी से डीआईजी बनाया गया है, तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड लेवल -13 प्रदान किया गया है, अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडिमिसटेटिव ग्रेड, और निशा यादव और जितेन्द्र चौधरी को वरिष्ठ वेतनमान लेवल -11 दिया गया है।

शासन ने प्रशासनिक मजबूती की दृष्टि से यह अहम कदम उठाए हैं राज्य सरकार का मानना है कि इन प्रमोशनों से प्रशासनिक और पुलिस महकमे की व्यवस्था और भी अधिक प्रभावीशाली बनाना है नये दायित्वों के साथ अधिकारी राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे और कानून व्यवस्था और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम किरदार निभाएंगे।


ख़बर शेयर करे -