डॉ. वारसी के ओबीसी आयोग सदस्य बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करे -

मुस्लिम व ओबीसी समाज में खुशी की लहर, भाजपा पर अल्पसंख्यकों का विश्वास और मजबूत

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. वारसी को उत्तराखंड राज्य ओबीसी आयोग में सदस्य मनोनीत किए जाने पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निहाल अहमद के निवास, इंदिरा नगर ठोकर, वार्ड नंबर 31 में उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. वारसी को फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे मुस्लिम और ओबीसी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। डॉ. वारसी की नियुक्ति से दोनों समाजों में खुशी की लहर है और पार्टी के प्रति अल्पसंख्यकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री मनीष पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद, हज कमेटी की सदस्य तरन्नुम खान, लाल मोहम्मद, रिजवान अहमद, मोहम्मद फहीम, अशरफ इकबाल हुसैन, मुजम्मिल, वसीम अहमद, नासिर हुसैन, दिलशाद अली, रफत अली खान, शाहिद हुसैन सहित भाजपा कार्यकर्ता जियाउद्दीन कुरैशी (जिया भाई) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ज़ियाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम अल्पसंख्यक समाज पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ करेगा।

See also  लालकुआँ_आईटीबीपी जवान को मारी कार ने टक्कर,घटना सीसीटीवी में कैद - देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों तथा पिछड़े वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों से समाज में सकारात्मक माहौल बना है और यही विश्वास आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का आधार बनेगा।

इसके अतिरिक्त मो. निहाल, मोहसिन, इरफान हुसैन, आमिर हुसैन, फखरुद्दीन, मुन्ना, साजित खान, आबिद खान, रोहित, जुनेद आलम, साहिल खान, रिज़वान हुसैन, नदीम खान, मोहम्मद बिलाल, शहारन हुसैन, निज़ाम हुसैन, शादाब हुसैन एवं आसिफ खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।


ख़बर शेयर करे -