रंगों की खूशबू से महकेगा हल्द्वानी, लालकुआं, एनयूजेआई पदाधिकारियों की होली मिलन समारोह को लेकर हल्द्वानी में बनी रणनीति

ख़बर शेयर करे -

  • “रंगों से रिश्ते जुड़ें, दिलों में अपनापन घुले,
  • होली के बहाने फिर शहर में मुस्कानें खिले,

हल्द्वानी – आगामी 2 मार्च को लालकुआं और हल्द्वानी में आयोजित होने वाले भव्य होली मिलन समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से हल्द्वानी में नेशनल योनियां ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया पत्रकार युनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन को आकर्षक एवं गरिमामय स्वरूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में लालकुआं इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी वरिष्ठजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, आयोजन को लेकर उत्साह और संगठनात्मक एकता का रंग साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, संवाद और सामाजिक समरसता का संदेश देने का अवसर भी है।

इस अवसर पर युनियन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, कुमाऊँ प्रभारी दिनेश जोशी, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा, मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र अधिकारी, लालकुआं युनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर अंसारी, नगर सचिव गौरव गुप्ता, रवि दुर्गापाल, अरविंद मलिक, कमल जोशी, हसनेन खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक में तय किया गया कि इस बार का होली मिलन समारोह सांस्कृतिक रंगों, पारंपरिक फाग गायन और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ नई मिसाल कायम करेगा।

“जब कलमकार मिलते हैं, तो रंग भी खबर बन जाते हैं,

होली के संग रिश्तों के दीप फिर जगमगाते हैं…”

लालकुआं अब रंगों के उस उत्सव का इंतजार कर रहा है, जहां पत्रकारिता और संस्कृति एक साथ होली के रंग में सराबोर नजर आएंगी।

See also  एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर पहुंचे सीएम धामी,अभिनन्दन समारोह - 2024 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करे -