
Citynewsuttarakhand:- हल्द्वानी के गोलापार बागजाला क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद सुलेमान मलिक के बागजाला स्थित आवास पर किया गया, जहां एक सभा भी आयोजित हुई। सभा में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाएं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता की अपेक्षाएं अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।
सभा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुलेमान मलिक ने किया, जबकि सभा की अध्यक्षता जीवन चंद्र आर्या ने की।
इस मौके पर सुरेश वैरी, अन्ना, फिरोज खान, मदन राम आर्या, महेश आर्या, सलीम खान, आमिर खान, नादिर सैफी, सखावत हुसैन, खीम चंद आर्या, मिस्टर पाशा, नवीन चंद्र आर्या, नफीस अहमद खान, चांद बाबू, रिजवान वारसी, विकास चौहान, यासीन, हबीब अहमद, मुकेश सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



