अशोक गुलाटी बने पत्रकार प्रेस महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करे -

वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को मिली नई जिम्मेदारी, साथियों ने दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर – वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

बताया जा रहा है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में अशोक गुलाटी ने अपने कुछ साथियों के साथ पत्रकार प्रेस परिषद से अलग होने का निर्णय लिया था।

पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री सर्वेन्द्र चौहान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आनंद विक्रम सिंह की सहमति से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी जयंत दत्त ने देर रात उनके मनोनयन की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, उर्वा दत्त भट्ट, नरेन्द्र राठौर, महेन्द्र पोपली और महेन्द्र मौर्या सहित कई पत्रकारों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और सक्रिय सदस्यों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी, ताकि पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से काम किया जा सके।


ख़बर शेयर करे -
See also  जनता को गुमराह करना बंद करें अजय भट्ट, 5 साल की सांसद निधि का ब्यौरा सार्वजनिक करें - प्रकाश जोशी