रसोई गैस को लेकर अफवाहों से बचें, आपूर्ति सामान्य — आईजी रिधिम अग्रवाल 

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – रसोई गैस को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर कुमाऊँ परिक्षेत्र की आईजी रिधिम अग्रवाल ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।

आईजी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी किसी प्रकार का संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाकर लोगों में घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

आईजी ने कुमाऊँ के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और गैस वितरण व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं रसोई गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचना दें।


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखण्ड_हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में भगवान चित्रगुप्त कथा” का आयोजन