हल्द्वानी_“विकास की देवी” डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, स्वराज आश्रम में भावुक श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करे -

जनसेवा और समर्पण की मिसाल रहीं इंदिरा हृदयेश, नेताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

हल्द्वानी – (संपादक आरिश सिद्दीकी) उत्तराखंड की लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम में भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन को याद किया।

जिला एवं महानगर कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. इंदिरा हृदयेश जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनता के अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा जी केवल एक जननेता नहीं थीं, बल्कि हम सभी के लिए मार्गदर्शक थीं। उनके संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने हमेशा आमजन की आवाज़ को प्राथमिकता दी और जनहित के लिए संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

See also  सनसनी खेज_यहाँ युवती की निर्मम हत्या कर इस हालत मे फेंका शव

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा जी का राजनीतिक जीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में स्वराज आश्रम में उपस्थित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस स्मृति कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, एन बी गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कुंदन नेगी, पुष्कर दानू, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, सचिन नेगी, संजय किरौला, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट ‘रज्जी’,

हरेंद्र बोरा, गोविंद बिष्ट, ललित जोशी, जया कर्नाटक, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, शाहजहां बेगम, कमला सनवाल, राजो टंडन, राधा आर्य, निर्मला जोशी, रेनू तोमर, राधा चौधरी, भगवती बिष्ट, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, शैलेंद्र दानु, नवीन पांडे, दिवेश तिवारी, महेशानंद, इंद्र पाल आर्य, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बहादुर बिष्ट, विनोद दानी, नेत्र जोशी, संजय रावत, कमल बोरा, रविंद रावत, अमित रावत, मनोज भट्ट, इशरत अली,

सालिम सिद्दीकी, सराफत खान, विनोद कोरंगा, गौरव राणा, नितिन बलुटिया, कैलास साह, दीपक साह, डॉ बालम बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र दुर्गापाल, हेमन्त जोशी, नितिन भट्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, नंदन दुर्गापाल, हिमांशु जोशी, मनीष गोस्वामी, हरभजन भुल्लर, नीरज तिवारी, किरन माहरा, अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, कन्नू परगाई, गोविंद बगड़वाल, नीरज मेहरा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  ग्रामसभा खेड़ा में जीवन चन्द्र आर्या का तूफानी जनसंपर्क, ईंट के निशान पर वोट की अपील – विकास और जनसमस्याओं के समाधान का दिया वादा

ख़बर शेयर करे -