कालाढूंगी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करे -

कालाढूंगी – विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई डाक बंगला, बैलपड़ाव में रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की पहल पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में साईं हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन सती, छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चंद्र जोशी, जनरल फिजिशियन डॉ. उत्तम शेट्टीगर, नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध वैध तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सती ने मरीजों का परीक्षण किया।

इसके अलावा वेदांता हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष अस्थाना ने आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड टेस्ट, आई टेस्ट सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर साईं हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजेश बिष्ट सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा डर्मवाल, ज्येष्ठ प्रमुख गीता तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख अपूर्वा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, हरीश मेहरा, नवीन भट्ट, गोपाल बुधलाकोटी, महमूद हसन बंजारा, महेंद्र दिगारी, विवेक बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि अजय कंबोज, भगवान तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  महापौर ने जगतपुरा में पैदल भ्रमण कर लिया समस्याओं का जायजा,चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।


ख़बर शेयर करे -