हल्द्वानी_बनभूलपुरा पुलिस ने 129 नशीले इंजेक्शनों का जखीरा समेत शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने गफूर बस्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 129 नशीले इंजेक्शनों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महबूब उर्फ माकू (28 वर्ष), निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और SOTF कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 18 बुप्रेनोर्फिन, 89 ट्रामाडोल और 22 एविल इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से NDPS एक्ट, गुंडा एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे छह गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

इसी अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित वारंटी सुरेश चंद्र जोशी (22 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है।

रात्रि अभियान में व्यापक कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जिलेभर में पूरी रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 107 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि 41 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस एक्ट, BNSS और शांति भंग की आशंका में कुल 60 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 81 चालान किए गए, 14 वाहन सीज किए गए और 3 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।

See also  BIG NEWS_हल्द्वानी:आज हेली सेवा का शुभारम्भ करेंगे सीएम धामी

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल, ढाबों और क्लबों की सुरक्षा जांच के तहत 82 स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य जनपद को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। नशे का कारोबार करने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं।”

पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।


ख़बर शेयर करे -