ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ‘ग्राफेस्ट-2026’ में 27 अप्रैल को गूंजेगी गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस की आवाज़

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी में पहली बार जैस्मीन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट, ‘ग्राफेस्ट’ में युवाओं का होगा जबरदस्त म्यूज़िकल धमाल

हल्द्वानी – Graphic Era Hill University के हल्द्वानी परिसर में पहली बार आयोजित होने जा रहा बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। 27 अप्रैल (सोमवार) को होने वाले इस भव्य आयोजन में छात्रों और युवाओं को मनोरंजन, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

इस मेगा इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायिका Jasmine Sandlas का लाइव कॉन्सर्ट रहेगा। ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मीन सैंडलस अपनी दमदार आवाज़ और ग्लोबल म्यूज़िक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

उनके लोकप्रिय गीत जैसे Yaar Na Miley, Patola और Sip Sip युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हल्द्वानी में उनका यह पहला बड़ा लाइव परफॉर्मेंस होगा, जिसे लेकर छात्रों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज सेटअप और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।

आयोजकों का मानना है कि ‘ग्राफेस्ट-2026’ न केवल ग्राफिक एरा के छात्रों के लिए अविस्मरणीय साबित होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_14 वर्षीय अभिनव ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में बढ़ाया उत्तराखंड का मान