ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ब्लैक फिल्म हटाई गई

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में यातायात पुलिस और सीपीयू टीम ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी मिली, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया।

इसके साथ ही एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई है।


ख़बर शेयर करे -
See also  यहाँ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन.......