मोटरसाइकिल के बाद अब दूध पर चोरों की नजरें, दिनदहाड़े दूध की क्रेट्स लेकर फरार हुआ चोर – देखें वीडियो

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ। नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच अब चोरों ने दुग्ध व्यवसायियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

ताजा मामला लालकुआँ कोतवाली के ठीक सामने का है, जहां दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक दूध से भरी क्रेट्स चोरी कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली के सामने स्थित एक दुकान के बाहर दूध की भरी हुई क्रेट्स रखी गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाते हुए पूरी क्रेट्स उठाकर वहां से नौ-दो ग्यारह हो गया। हैरत की बात यह है कि यह पूरी वारदात पुलिस कोतवाली के ठीक सामने अंजाम दी गई।

दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।

लोगों का कहना है कि जब पुलिस कोतवाली के सामने स्थित प्रतिष्ठान ही  चोर बेखौफ़ चोरी कर फरार हो हैं, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में चोरी को लेकर आमजन की चिंता स्वाभाविक है।

घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, इस वारदात ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ख़बर शेयर करे -

See also  हल्द्वानी- कांग्रेस नेता पर फायर करने वाले तीन को पुलिस टीम ने 24 घंटे मे किया गिरफ्तार.......