
हल्द्वानी – शहर के रामपुर रोड स्थित एटीएस इंटरप्राइजेज के तीसरे टोस्टम स्टूडियो का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, महापौर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री दाल चंद्र तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं सुरेश परिहार, डी.के. शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट और भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उद्योग, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित आधुनिक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस की गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने एटीएस इंटरप्राइजेज के संस्थापक ललित मिगलानी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे प्रतिष्ठान प्रदेश में विश्वस्तरीय तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शोरूम खुलने से लोगों को बेहतर विकल्प अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगे, जिससे रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
एटीएस इंटरप्राइजेज के स्वामी ललित मिगलानी ने बताया कि रुद्रपुर और मुरादाबाद में सफल संचालन के बाद अब हल्द्वानी में कंपनी का तीसरा टोस्टम स्टूडियो शुरू किया गया है। यह शोरूम कुमाऊं क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वस्तरीय हाईटेक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें आधुनिक उत्पादों के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि टोस्टम विश्व के अग्रणी ब्रांडों में शामिल है, जिसकी पहचान उच्च गुणवत्ता, मजबूती, आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक के लिए है। इसके उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा दक्ष और लंबे समय तक टिकाऊ हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक डोर-विंडो सिस्टम हर घर और व्यावसायिक भवन की आवश्यकता बन चुके हैं।
ललित मिगलानी ने कहा कि एटीएस इंटरप्राइजेज का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप सर्वोत्तम समाधान देना है। उन्होंने लोगों से नए निर्माण या भवनों के नवीनीकरण के दौरान आधुनिक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस के लिए टोस्टम स्टूडियो का अवलोकन करने की अपील की।
कार्यक्रम में विवेक सक्सेना, जे.बी. सिंह, हरनाम चौधरी, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पंकज बांगा, अशोक सरना, शिवम ठुकराल, नरेश चंदौला, बाला अदलखा, संजय अदलखा, मोहन गोयल, रौनिक नारंग, जगदीश टंडन, मनीष छाबड़ा, समरवीर सिंह, अमरीक चावला, गोल्डी पसरीचा, मानिक अरोरा, अशोक चावला, अशोक गुंबर, हिमांशु मिड्डा, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

