
लालकुआं – नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पूर्व प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं यांत्रिक अनुभाग में कार्यरत कार्मिक महेन्द्र सिंह बिष्ट के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर संस्था परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पूरा आँचल दुग्ध संघ परिवार महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था का वातावरण अत्यंत गमगीन रहा। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र काण्डपाल, नरेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह रैकवाल, विमल कुमार, विजय सिंह चौहान, कैलाश चंद्र जोशी सहित संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

