बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सलमान पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के आगे वाली गली, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त क्रिमिनल केस संख्या 3131/21, मुकदमा अपराध संख्या 102/21, धारा 379/411 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीम ने 5 अगस्त 2026 को न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल हेमचंद डालाकोटी तथा कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा शामिल रहे।


ख़बर शेयर करे -

See also  देहरादून_प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश