बनभूलपुरा में सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, 9,190 रुपये की नकदी के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी – नैनीताल जिले में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 9,190 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बनभूलपुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम 18 अक्टूबर 2026 को चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी।

इस दौरान पुलिस ने वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18, बनभूलपुरा क्षेत्र से मो. समीम (43) पुत्र मो. उमर, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, बनभूलपुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 9,190 रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।